Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने ‘समर्पण दिवस’ मनाया

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने ‘समर्पण दिवस’ मनाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, महान विचारक एवं राष्ट्रवादी चिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर “समर्पण दिवस” श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बीबी महिन्द्र कौर जोश और प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पं उपाध्याय जी के चित्र समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की जो परिकल्पना प्रस्तुत की, वह आज भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की रहस्यमयी मृत्यु आज भी देश के लिए एक विचारणीय विषय है। उनका असामयिक और रहस्यमय निधन राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए अपूरणीय क्षति था, लेकिन उनके विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद भारतीय राजनीति को दिशा देने वाला दर्शन है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें उनके विचारों के अनुरूप गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन और उनका बलिदान हमें यह सिखाता है कि सत्ता नहीं, बल्कि सेवा ही राजनीति का सर्वोच्च उद्देश्य होना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि समर्पण दिवस केवल पुण्यतिथि मनाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस दिन स्वेच्छा से अपनी ओर से समर्पण करने की अपील भी की। कार्यक्रम में जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रमुख, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here