
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी शिक्षा) मैडम हरजिन्दर कौर के कुशल नेतृत्व और उप-जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा की देखरेख में प्राइमरी स्कूलों के चार दिवसीय खेल मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में भव्य तरीके से शुरू हुए ।इन खेलों का रस्मी उद्घाटन मैडम ओइशी मंडल ओ.एस.डी.टू डिप्टी कमिशनर ने झंडा फहराकर किया।ज़िला स्तरीय इन खेलों में ज़िले 21 प्राइमरी ब्लाकों के सैकड़ों ब्लॉकस्तर के विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मैडम ओइशी मंडल आई.ए.एस. ने उपस्थित शिक्षकों और खिलाड़ियों को अनुशासन और सहयोग की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ज़िला शिक्षा अधिकारी मैडम हरजिन्दर कौर ने कहा कि प्राइमरी खेलों की सफलता में खिलाड़ियों के साथ-साथ अध्यापकों का बहुत बड़ा हाथ होता हैं और प्राइमरी स्तर के खेलों से विद्यार्थी का जीवन बदल जाता है और वह भविष्य में गलत रास्ते पर नहीं पड़ता और यह वर्तमान समय की भी मांग है।

इस मौके पर उप-ज़िला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा ने ज़िले के समूह शिक्षकों का आभार व्यक्त किया जो पूरे जोश के साथ अपने -अपने ब्लाक के विजेता खिलाड़ियों को लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने ने खेलों का महत्व बताते हुए कहा समाज की युवा पीढ़ी को खेलों में राज्य और देश का नाम रोशन करते हुए नशों से दूर रहकर स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि समाज में नशों के कोहड़ को दूर करने में , प्राथमिक खेल अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर अन्यों के अलावा ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी चरणजीत सिद्धू ,जसविन्द्र पाल बांसल, बी. एन. ओ. जगतार सिंह, हरविंदर सिंह बंगा, मैडम मीनाक्षी वशिष्ट, ओंकार सिंह सूस, गुरदेव सिंह ढिल्लों,जिला खेल कोर्डिनेटर जगजीत सिंह, ज़िला खेल कमेटी से रमन एरी, चन्द्र प्रकाश सिंह सैनी, मैडम पूनम राजपूत,सचिन कुमार नलोंईया, मैडम ज्योति सैनी, सरबजीत सिंह कंग,अध्यापक विकास शर्मा सहित जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।












