
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में इंचार्ज लेक्चरर शरणदीप कौर की अध्यक्षता में बच्चों के सुंदर लिखाई मुकाबले करवाएं गए। मैडम कुलविंदर कौर शांति देवी तथा किशोर लाल कीदेखरेख में करवाए गए इन मुकाबले में हाई विभाग में हर्षप्रीत कौर पहले, जैस्मिन अन्ना दूसरे तथा अंजलि तीसरे स्थान पर रही। जबकि मिडल विभाग में भावना पहले,पायल दूसरे और करण कुमार तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर लेक्चरर संदीप सूद ने कहा कि बच्चों में सुंदर लिखाई का गुण शुरू से ही पैदा होना चाहिए क्योंकि कई बार अच्छी लिखाई अच्छे अंक दिलाने में सहायक होती है। क्योंकि पेपर चेक करने वाला उसे ध्यान से पढ़ता है।

उन्होंने कहा कि पहले के समय में स्कूल में बच्चों को बार-बार सिलेट पर अथवा फट्टी पर लिखवाया जाता था ताकि उनकी लिखाई अच्छी बन सके। जिन बच्चों को हस्तलेखन में महारत हासिल करने में कठिनाई होती है, वे लिखने से कतराते हैं और खराब लिखित कार्य करते हैं। खराब हस्तलेखन वाले बच्चों को अपने स्वयं के काम को प्रूफ़ रीड करने में कठिनाई होगी। परीक्षक को यह समझने की ज़रूरत है कि क्या लिखा गया है। अन्यथा, छात्र कम अंक प्राप्त करेंगे, भले ही विषयवस्तु अच्छी हो। तेज़ और सुपाठ्य लिखावट के बिना, छात्र सीखने के अवसरों से चूक सकते हैं और अकादमिक रूप से कम प्रदर्शन कर सकते हैं। इस मौके पर मैडम कुलविंदर कौर ने कहा कि देखा गया है कि सुंदर-लखाई देखने वाले को अपनी तरफ आकर्षित करती है |निरंतर अभ्यास से लिखाई को सुंदर बनाया जा सकता है।











