दीन दुखियों की सहायता करने से मन को मिलती है शांति : हकूमत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में चलाए जा रहे चैरीटेबल स्वास्थ्य केंद्र हेतु हकूमत राय पिपलांवालों ने अपने पिता लाल चंद की 40वीं पुण्यतिथि पर दवाईयां भेंट की। स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डा. सुभा। जलाली को दवाईयां भेंट करते हुए उन्होंने बताया कि दीन दुखियों की सेवा एवं सहायता करने से शांति प्राप्त होती है। उनके साथ उनकी धर्मपत्नि प्रेम रानी भी मौजूद थी।

Advertisements

हकूमत राय ने मंडल द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कार्यों को प्रशंसा भी की। इस अवसर पर हरीश सैनी, महिंदर पाल गुप्ता, जोगिंदर कश्यप, राकेश भल्ला, मास्टर निहाल चंद, शिवाजी, एस.पी. गौतम, जे.के. शर्मा, अश्विनी चोपड़ा, तिलत राज, वरिंदर चोपड़ा, महेश कुमार, बलवीर कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here