Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir सुरक्षाबलों और आतंकियों में हुई मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों और आतंकियों में हुई मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरी कश्मीर के सोपोर जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसकी जानकारी कश्मीर पुलिस ने ट्वीट करके दी है। पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा कि  मोहल्ला नौपोरा में एनकाउंटर शुरू हुआ। पुलिस और सिक्योरिटी फोर्स अपना काम कर रही हैं। आगे की डिटेल आना बाकी है।

Advertisements

इस एनकाउंटर में हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। अन्य नागरिकों को सुरक्षाबलों द्वारा बचाया जा रहा है। आतंकवादियों के होने की खुफिया जानकारी के आधार पर बारामूला के नौपोरा इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था और तालाशी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here