Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir दुखद: डांगरी इलाके में हुए आईईडी ब्लास्ट में गंभीर घायल बच्चे ने...

दुखद: डांगरी इलाके में हुए आईईडी ब्लास्ट में गंभीर घायल बच्चे ने भी दम तोड़ा

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। जम्मू संभाग के राजौरी जिले के डांगरी इलाके में एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था। जिसके कारण इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई थी तथा एक गंभीर जख्मी हो गया था। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन ताजा जानकारी अनुसार इलाज दौरान दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया है।

Advertisements

रविवार को हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोग डांगरी के मुख्य चौक पर शवों को रखकर प्रदर्शन कर रहे थे तथा बताया जा रहा है कि प्रदर्शन अभी भी जारी है। लोगों की मांग है कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने पीडि़तों को उचित मुआवजे की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here