Thursday, October 29, 2026
Home Himachal बड़सर में किसान मोर्चा की बूथ विजय संकल्प बैठक आयोजित

बड़सर में किसान मोर्चा की बूथ विजय संकल्प बैठक आयोजित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । किसान मोर्चा मंडल बडसर की बूथ विजय संकल्प बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों में उठाए गए कदमों तथा भाजपा द्वारा देश को सशक्त बनाने के कार्यों पर चर्चा की गई। बीजेपी किसान मोर्चा ने बड़सर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल तथा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की विजय भारी बहुमत से निश्चित बनाने का प्रण लिया गया ।

Advertisements

इस दौरान बड़सर से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, किसान मोर्चा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी बलवंत ठाकुर, किसान मोर्चा जिला हमीरपुर के प्रभारी महेश सपाहिया, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू, बडसर मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष  तथा सभी पदाधिकारी व सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here