Monday, October 19, 2026
Home Himachal गांव दरकोटी में 2 माह से बंद पानी को लेकर किया गया...

गांव दरकोटी में 2 माह से बंद पानी को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: ग्राम पंचायत टपरे (टौणी देवी) के अंतर्गत गांव दरकोटी में पानी सप्लाई की गम्भीर समस्या बनी हुई है, जिसके चलते गांववासियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेवाजी की। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग सड़क निर्माण कम्पनी जल आपूर्ति की पाइपों को आए दिन तोड़ मरोड़कर पानी सप्लाई को ठप्प कर देती है, जिससे गांव वासियों को 2 माह से पानी का गम्भीर संकट झेलना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग भी सड़क निर्माण कम्पनी की इस गैरकानूनी हरकत पर कोई नजर नहीं रख रहा है और न ही उनके खिलाफ कोई कार्यवाही की जा रही है। जल शक्ति विभाग द्वारा 2 महीने से पानी सप्लाई नहीं की जा रही है।

Advertisements

बता दें कि पीड़ित दुखी गांव वासियों ने 30 जून को आयोजित आम सभा में इस ज्वलंत समस्या के निराकरण हेतु जिलाधीश से गुहार लगाने का निर्णय लिया था। साथ ही यह भी निर्णय लिया था कि यदि 2 माह से ठप्प पड़ी पानी आपूर्ति अविलम्ब बहाल नहीं की गई तो गांव वासियों द्वारा पुलिस चौकी टौणीदेवी के समक्ष सड़क पर धरना प्रारंभ किया जाएगा व सड़क यातायात भी जाम कर दिया जाएगा।

लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कम्पनी के लोग आए दिन पानी सप्लाई की पाइपों को तोड़कर रात को उठाकर कहीं ले जाते हैं और बाद में पानी उपभोक्ताओं से नई पाइपें, अन्य समान सॉक्ट, निप्पल, एल्वो, युनियन इत्यादि मंगवाते हैं जिससे गांव वासियों को बार-बार जेब से खर्च करना पड़ रहा है। गांव वासियों को पीने का पानी टैंकर से अपने खर्चे पर मंगवाना पड़ रहा है और टैंकर के ऐसे अज्ञात स्रोतों से लाए जा रहे मटमैला अंदेशा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here