Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal 15 दिन में नए रूप में नजर आएगा ऐतिहासिक कोल्हूसिद्ध मंदिर, एनएच...

15 दिन में नए रूप में नजर आएगा ऐतिहासिक कोल्हूसिद्ध मंदिर, एनएच निर्माण कंपनी कर रही पुनर्निर्माण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। नेशनल हाइवे नंबर तीन के निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुए ऐतिहासिक कोल्हूसिद्ध मंदिर का पुनर्निर्माण 15 दिन में पूरा हो जाएगा। एनएच निर्माण कंपनी इन दिनों मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य कर रही है। कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने बताया कि सारी निर्माण सामग्री पहुंचा दी गई है। टूटे हुए स्ट्रक्चर को हटा दिया गया है और अगले 15 दिन में पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जताया पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का आभार स्थानीय ग्रामीणों रघुबीर सिंह चौहान, जसवंत सिंह, संजीव कुमार, सुनील चौहान, देश राज चौहान, भूमि राज चौहान, हरबंस सिंह, बलवंत चौहान, जय राज चौहान, प्रीतम चौहान, प्रताप चंद, प्रमोद चंद, रजनीश शर्मा, जगदीश चौहान, हेमराज, पुरषोत्तम चौहान, राकेश कुमार, रिंकू चौहान, महिला मंडल बारीं तथा अन्य सामाजिक संगठनों ने निर्माण कंपनी द्वारा खंडित मंदिर  को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा दिए सहयोग पर आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

राजेंद्र राणा ने सख्त लहजे में प्रशासन और निर्माण कंपनी को कोल्हूसिद्ध मंदिर को लेकर लोगों के आक्रोश को समय रहते शांत करने के लिए कहा था। अब तक कोल्हूसिद्ध बचाओ अभियान में इनका मिला समर्थन। इनका भी मिला व्यापक सहयोग इस बीच पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, मोक्ष धाम कमेटी  महिला मंडल बारी, महिला मंडल झणिक्कर मंदिर कमेटी बारी, मंदिर कमेटी टोणी देवी, व्यापार मंडल  और अन्य सामाजिक संगठनों ने कोल्हू सिद्ध मंदिर को पहुंचे नुकसान को लेकर विरोध जताया था। लगातार दबाव के बाद निर्माण कंपनी मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए सक्रिय हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here