Tuesday, October 13, 2026
Home Latest होशियारपुर बस स्टैंड पर रिटायर्ड रोडवेज़ कर्मचारियों की बैठक, तीन दिवंगत सदस्यों...

होशियारपुर बस स्टैंड पर रिटायर्ड रोडवेज़ कर्मचारियों की बैठक, तीन दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब रोडवेज़ रिटायर्ड इम्पलाईज़ वैल्फेयर ऐसोसिएशन (रजि.) होशियारपुर की महीनावार मीटिंग अनिल कुमार पूर्व जनरल मैनेजर की अध्यक्षता में बस स्टैंड होशियारपुर में हुई। मीटिंग शुरू होने पर संगठन के मैंबर काबल सिंह पूर्व सब-इंस्पैक्टर की धर्मपत्नी, जोध सिंह प्रबन्धक सचिव तथा हरदीप सिंह इंस्पैक्टर गढ़दीवाल की हुई मौत पर 2 मिन्ट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisements

इस उपरांत अवतार सिंह झिंगड़ चेयरमैन, अनिल कुमार प्रधान, हरजिन्दर सिंह गिल सीनियर उप-प्रधान, ज्ञान सिंह भलेठू जनरल सचिव, हरजीत सिंह खालसा संयुक्त सचिव, कश्मीरा सिंह हरगढ़ तथा अवतार सिंह शेरपुरी उप-प्रधानने मीटिं गो सम्बोधन करते हुये कहा कि मौजूदा सरकार मुलाज़म/पैशनर विरोधी सरकार है। यह सरकार अपनी मैंबरों, एम.एल.ए. तथा मंत्रियों की दुगुनी तनख्वाहें बढ़ाने के बावजूद अन्य भत्ते देकर भी भूखी रहती है। परन्तु पैशनरों तथा मुलाज़मों को मंहगाई भत्ता देने से भी इन्कार कर रही है। इस कारण सभी संगठनों ने इक्ट्ठे होकर अगली बार इस सरकार को वोट न देने का फैसला किया है। मुलाज़मों की 2.59 के फार्मूले के साथ पे-फिक्स रूकी हुई है। 6वें पे-कमिशन का कोई भी बकाया देने को तैयार नही। यहां तक कि हाई कोर्ट के फैसले को भी दरकिनार कर दिया है। इसलिए सभी मुलाज़मों को शपथ ग्रहण करवाई गई कि 2027 में इस सरकार को वोट न डालें तथा अन्य मैंबरों को भी अपने नज़दीकी 5 साथियों को वोट न डालने के लिए प्रेरित करेगा।  पंजाब का बजट मुफ्त की रेवड़ियां तथा मशहूरियों पर खर्चा जा रहा है।

इस अवसर पर कमलजीत कैशियर, दिलबाग यार्ड मास्टर, बलवीर सिंह, अवतार सिंह जैतपुरी, मुख्तियार सिंह, जगजीत सिंह डी.सी., रत्न सिंह, जरनैल सिंह, करतार सिंह, काबल सिंह, परमिन्दर सिंह, जगदीश सिंह इंस्पैक्टर, राम प्रकाश, बलजीत सिंह, अवतार सिंह, गोपाल कृष्ण चित्तों, भगवान दास तथा अमरीक सिंह भी उपस्थित हुये। अन्त में प्रधान अनिल कुमार ने जानकारी दी कि अगली मीटिंग 11 नवम्बर को बस स्टैंड में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here