Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कोटक महिंद्रा बैंक की ब्रांच का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कोटक महिंद्रा बैंक की ब्रांच का किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज रेलवे रोड स्थित कोटका महिंद्रा बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक के आधिकारिक कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ बातचीत की और बैंक की सेवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।

Advertisements

उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री ने बैंक की नई शाखा का रिबन काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक की यह नई शाखा क्षेत्र के निवासियों को बेहतरीन बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगी और स्थानीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह शाखा क्षेत्र के लोगों के लिए बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाएगी।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह शाखा स्थानीय व्यापारियों और निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगी। इस अवसर पर कोटक महिंद्रा बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह शाखा उन्नत तकनीक और सुविधाओं से लैस है, जिससे ग्राहकों को त्वरित और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत विभिन्न सामुदायिक परियोजनाओं में भी योगदान देगा। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, वरिंदर शर्मा बिंदु, बैंक के जोनल मैनेजर विक्रम, मैनेजर मंजीत सैनी, विमल जैन, बहादुर सिंह सुनेत, अशोक पहलवान, नीतिन गांधी, पंकज, रवि के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here