Monday, October 19, 2026
Home Crime सिंगड़ीवाला चौकः केएफसी की पार्किंग में लूट का प्रयास, कर्मी का हौंसला...

सिंगड़ीवाला चौकः केएफसी की पार्किंग में लूट का प्रयास, कर्मी का हौंसला देख भागे लुटेरे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज सुबह करीब सवा आठ बजे होशियारपुर के सिंगाडीवाला चौक स्थित केएफसी की पार्किंग में दो लुटेरों ने एक कंपनी के कर्मचारी से बैग लूटने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी ने उनसे कड़ा मुकाबला किया और बैग लुटने से बचा लिया। हालांकि, उस जगह पर कई लोग घटना को देखते रहे, पर किसी ने भी आगे आकर उसकी मदद करने की जहमत नहीं उठाई। हां, इतना जरूर था कि बाद में सभी ने कर्मचारी की हिम्मत की तारीफ के पुल जरुर बांध दिए। पूरी घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

Advertisements

जानकारी देते हुए चडियाल निवासी गुरदेव लाल पुत्र जगन नाथ ने बताया कि वह रेडियंट कंपनी में कैश कलेक्टर के पद पर काम करता है और आज सुबह वह काउंटर से कैश इकट्ठा करके जाने लगा तो पार्किंग में पहले से खड़े दो लुटेरों ने उसका बैग छीनने की कोशिश की व इसी बीच एक लुटेरे ने उस पर किसी चीज से प्रहार भी किया, लेकिन उसने बैग नहीं छोड़ा। इसी बीच लोगों को जुटता देख लुटेरे एक कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। गुरदेव लाल ने बताया कि बैग में करीब ढाई लाख रुपये की नकदी थी।  उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंधी थाना माडल टाउन पुलिस को सूचना दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here