Wednesday, October 28, 2026
Home Crime होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर आशीष की संदिग्ध मौ-त

होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर आशीष की संदिग्ध मौ-त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपित और नामी गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष की होशियारपुर जेल में मौत हो गई। कुछ समय से बीमार चल रहे आशीष की रात को तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले में पोस्टमार्टम करवाने के साथ न्यायिक जांच भी करवाई जाएगी। आशीष की मौत से फिरोजपुर में 3 सितंबर 2024 को हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। 3 सितंबर 2024 को हुए ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपित आशीष चोपड़ा को पुलिस ने 12 मार्च 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

Advertisements

उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। जांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के तालमेल से उसकी लोकेशन मध्य एशिया के एक देश में मिली थी। इसके बाद उसे वहां से डिपोर्ट करवाकर भारत लाया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर काबू कर लिया गया। पुलिस जांच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, आशीष के कथित तौर पर पाकिस्तान के नशा तस्करों से भी संबंध थे और हेरोइन तस्करी के नेटवर्क में उसकी भूमिका की बात सामने आई थी। फिरोजपुर के तिहरे हत्याकांड में उसका नाम प्रमुखता से सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

पुलिस द्वारा शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है, फिलहाल उन्हें भी अभी विस्तारपूर्वक जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here