
मोहाली (द स्टैलर न्यूज़)। मोहाली के सेक्टर-69 स्थित पंजाब मेडिकल काउंसिल के मेडिकल भवन में रेड होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के सिलसिले में की जा रही है। मेडिकल भवन के फार्मेसी विभाग में जांच चलने की जानकारी सामने आई है।

रेड की कार्रवाई बुधवार तक जारी है। सीबीआई की टीम किस मामले में और किन दस्तावेजों की जांच कर रही है, इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। न ही एजेंसी की ओर से कार्रवाई के उद्देश्य को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने आया है।












