Monday, October 26, 2026
Home Himachal माया राम के टिक्कर बूहला प्रधान और वार्ड पंच पर आरोप, सरकारी...

माया राम के टिक्कर बूहला प्रधान और वार्ड पंच पर आरोप, सरकारी डंगा तुड़वा बंद किया रास्ता

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । विकास खंड बमसन की पंचायत प्रधान और वार्ड पंच पर आरोप लगे हैं कि इन्होंने सरकारी डंगा तुड़वा उनकी पशुशाला का रास्ता बंद कर दिया है। उधर ग्राम पंचायत प्रधान नीलम कुमारी और वार्ड पंच रतनी देवी ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है और कहा है कि माया राम पांच छ परिवारों को मिलने वाली सड़क की  सुविधा   में अड़ंगा डाल रहा है। उल्टा माया राम ने पंचायत पर केस कर रखे हैं।

Advertisements

क्या है मामला

माया राम पुत्र निक्कू राम गांव बजवाल ग्राम पंचायत टिक्कर बूहला  ने उपायुक्त तथा बीडीओ को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2004-05 में 20850 रुपए की राशि व्यय कर उनके घर के पास डंगा निर्माण हुआ था। उन्होंने कहा कि कुछ घरों को फायदा पहुंचाने के लिए डंगा तोड़ पंचायत ने उनकी पशुशाला को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। इससे जहां सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है वहीं उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने मांग की है कि पंचायत प्रधान और वार्ड पंच के खिलाफ नियमों के तहत निष्पक्ष जांच हो और कड़ी कार्यवाही कर उनका रास्ता बहाल किया जाए।

क्या कहते हैं वार्ड पंच और प्रधान 

इस बारे में  ग्राम पंचायत टिक्कर बूहला

की ग्राम सदस्य रतनी देवी का कहना है कि माया राम द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। डंगा बरसात में अपने आप गिर  गया था। माया राम चार पांच परिवारों को सड़क की सुविधा से वंचित रखना चाहता है। उधर पंचायत प्रधान नीलम कुमारी का कहना है कि माया राम ने पंचायत पर केस कर रखे हैं। ऐसे में गिरे हुए डंगे का निर्माण संभव नहीं। सड़क की सुविधा सभी को मिले , इसके लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी होता है। यदि माया राम पंचायत पर किए गए केस वापस लेता है तो ग्रामीणों की सहमति से आगे रास्ता और सड़क ठीक कर दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here