Saturday, October 24, 2026
Home Himachal बारी गांव में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत बुधवार को लगेगा शिविर

बारी गांव में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत बुधवार को लगेगा शिविर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बारीं मंदिर के पास नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर की ओर से आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत एक शिविर का आयोजन बुधवार को किया जा रहा हैl ग्राम पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि  विभिन्न विभागों के अधिकारी इसमें जानकारी देंगे । सीडीपीओ ऑफिस टौणी देवी की ओर से भी विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी।

Advertisements

रविंद्र ठाकुर ने सभी ग्रामीणों से  आग्रह किया है कि बुधवार सुबह 11:00 बजे कार्यक्रम में पहुंचकर शिविर में विभिन्न सरकारी नीतियों और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here