Monday, October 26, 2026
Home Himachal पुलिस भर्ती : 1115 में से 709 फिट, 406 अनफिट घोषित

पुलिस भर्ती : 1115 में से 709 फिट, 406 अनफिट घोषित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। मंगलवार को हमीरपुर में आयोजित आरक्षी पद के लिए शारीरिक मानक व शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 1500 पुरुष  अभ्यर्थियों को  बुलाया गया था जिनमें से  1115  पुरुष  अभ्यर्थी उक्त परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए।  पंजीकृत पुरुष अभ्यर्थियों में से  कुल 709  पुरुष अभ्यर्थियों  ने शारीरिक मानक व शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा आज 406 पुरुष अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। 

Advertisements

एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया है कि सभी उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थियों को पुलिस मुख्यालय, शिमला द्वारा लिखित परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित होने पर लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here