Saturday, October 24, 2026
Home Himachal टौणी देवी में स्काउट्स-गाइड्स दीक्षा संस्कार समारोह आयोजित

टौणी देवी में स्काउट्स-गाइड्स दीक्षा संस्कार समारोह आयोजित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, टौणी देवी में स्काउट्स और गाइड्स का दीक्षा संस्कार समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था जिन्होंने तीन माह की परिवीक्षा अवधि को सफलतापूर्वक पूर्ण किया और अब स्काउटिंग में औपचारिक रूप से प्रवेश लेने जा रहे हैं। समारोह के मुख्य अतिथि और स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट्स और गाइड्स के ध्वजारोहण से की। इसके बाद विद्यालय के स्काउट मास्टर सतीश राणा  और गाइड कैप्टन  कुसुम लता ने सभी नए स्काउट्स और गाइड्स को दीक्षा संस्कार की प्रक्रिया से परिचित कराते हुए सभी  छात्रों को स्काउटिंग के सिद्धांतों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में इसके महत्व पर विस्तार से बताया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि स्काउट्स और गाइड्स में दीक्षा लेने वाले छात्र आने वाले समय में समाज के लिए एक प्रेरणादायक शक्ति के रूप में कार्य करेंगे। प्रधानाचार्य ने उन्हें स्काउटिंग की परंपराओं और मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि स्काउटिंग न केवल बालकों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम है, बल्कि यह उन्हें जीवन में नैतिकता, अनुशासन और सेवा की भावना सिखाती है। इस अवसर स्काउट मास्टर मनोज,गाइड कप्तान कविता सहित सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here