Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal बीजेपी की राजनीति केवल समोसे और जलेबी तक सिमटी: राजेश ठाकुर

बीजेपी की राजनीति केवल समोसे और जलेबी तक सिमटी: राजेश ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी की राजनीति केवल समोसे और जलेबी तक सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर जम कर गुट बाजी चली हुई है और जनता का ध्यान  बंटाने के लिए हल्की और घटिया राजनीति बीजेपी कर रही है। 

Advertisements

राजेश ठाकुर ने  कहा कि बीजेपी के बड़े बड़े नेता जिनको बड़े मुद्दों पर बात करनी चाहिए, समोसों पर शोध में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की बौखलाहट इस कारण भी है कि  प्रदेश के लोकप्रिय मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जन कल्याण कारी नीतियाँ  कांग्रेस को  मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व मे प्रदेश उन्नति कर रहा है लेकिन बीजेपी को केवल जलेबी और समोसे ही नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here