Saturday, October 24, 2026
Home Himachal महिला मोर्चा करे पुकार अनुराग ठाकुर बार बार: अर्चना चौहान

महिला मोर्चा करे पुकार अनुराग ठाकुर बार बार: अर्चना चौहान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: भाजपा जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जारी प्रेस अभियान में कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल व अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए पहले प्राथमिकता दी है। उन्होंने कई ऐसी योजना केंद्र सरकार से स्वीकृतियां कराई हैं जिनका लाभ सीधा-सीधा हिमाचल और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम बात करें धर्मशाला शिमला नेशनल हाईवे हो जालंधर से मनाली नेशनल हाईवे हो किरतपुर से मनाली तक फोर लाइन हो यह सभी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संपर्क हुआ है ।इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिलासपुर का ऑल इंडिया मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर का मेडिकल कॉलेज, उना में पीजीआई सैटलाइट सेंटर,अन्य कई कार्य उनके ही संसदीय क्षेत्र में करवाए गए हैं।

Advertisements

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के द्वारा युवाओं को खेलने के लिए एक मंच प्राप्त हुआ है और साथ ही सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का सीधा-सीधा लाभ हमीरपुर की जनता को मिला है। सांसद भारत भ्रमण हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण करवाया गया है। और महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता हमीरपुर जिला में करवाई गई जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस प्रतियोगिता में गांव की रहने वाली माता बहनों ने बढ़ चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास ही विकास हुआ है। चौहान ने कहा की महिला मोर्चा करें पुकार अनुराग ठाकुर बार बार, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता पांचवीं बार अनुराग सिंह ठाकुर को भारी मतों से विजय बनाकर दिल्ली भेजेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here