Friday, October 23, 2026
Home Crime जालंधर में पत्रकार पर चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर में पत्रकार पर चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में एक बार फिर गोलियां चलने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीती रात फिल्लौर में पत्रकार अमृत भाखड़ी पर जानलेवा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि, बीती रात पत्रकार अमृत भाखड़ी पर फायरिंग हुई। वह अपनी कार में सवार होकर गोराया से फिल्लौर जा रहे थे और इस दौरान उनका गनमैन भी साथ मौजूद था। जानकारी मिली है कि, रात करीब 11-12 बजे के बीच 2 हमलावरों ने भाखड़ी पर फायरिंग की, जिसमें उनकी गाड़ी की शीशे टूट गए।

Advertisements

फायरिंग के दौरान गोली भाखड़ी के बिल्कुल पास से गुजरी, लेकिन गनीमत रही कि उनका बचाव हो गया। मौके पर उनके साथ मौजूद गनमैन ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे बाद हमलावर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग में 9 एमएम के हथियार का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here