
जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू के मुख्य बाजार बख्शी नगर में जम्मू पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप सिंह पर स्कूटी सवार दो नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल पुलिस कर्मी को बचाने के लिए लोग दौड़े। हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर स्कूटी लेकर फरार हो गए। घायल हेड कांस्टेबल को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिस कर्मी ने बताया कि दोनों युवक कोई लोहे की भारी वस्तु लिए थे, जिससे हमला किया।

मिली जानकारी मुताबक बक्शी नगर थाने में तैनात कांस्टेबल संदीप सिंह मुख्य बाजार में गश्त कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से स्कूटी पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवकों ने लोहे की भारी वस्तु से हमला बोल दिया। इसमें वह वहीं गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद बदमाश स्कूटी से फरार होने में कामयाब हो गए। घायल अवस्था में सड़क पर गिरे कांस्टेबल संदीप सिंह को वहीं के डिंपल ने जीएमसी पहुंचाया। वहां उपचार चल रहा है।












