
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के दामाद आशू बत्तरा के घर पर परिवार से मारपीट एवं लूट का मामला प्रकाश में आया है। सैफरन सिटी स्थित उनके घर पर बदमाशों ने हमला किया और लूट को अंजाम दिया।

अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार पेट्रोल पंप से घर लौटते ही बदमाशों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवरात लेकर फरार। घायल आशू बत्रा को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तथा पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मामले संबंधी पूरी जानकारी जल्द ही आपके साथ सांझा की जाएगी।












