Thursday, October 29, 2026
Home Crime अस्लामाबाद से युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण, पुलिस ने शुरु की...

अस्लामाबाद से युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण, पुलिस ने शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के चंडीगढ़ रोड स्थित मोहल्ला अस्लामाबाद में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण का समाचार प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर युवती की तलाश शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी देते हुए युवकी की मां ने पुलिस को बताया कि गत रात्रि एक कार में पांच युवक आए तथा एक ने गेट खटखटाया। जब उनकी बेटी ने गेट खोला तो वे उसे गाड़ी में लेकर फरार हो गए। थाना सदर पुलिस प्रमुख लोमेश शर्मा के अनुसार युवती की तलाश शुरु कर दी गई है तथा सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि युवकों एवं कार संबंधी कोई जानकारी मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here