Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur केंद्र ने कर्मचारियों का 3% डीए बढ़ाया परंतु पंजाब सरकार अभी तक...

केंद्र ने कर्मचारियों का 3% डीए बढ़ाया परंतु पंजाब सरकार अभी तक पिछला बकाया भी नहीं दे पाईः सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार द्वारा गत दिवस केंद्रीय मंत्री मंडल में लिए गये फैसले के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों व पेंशन भोगियों के वेतन व पेंशन में दिवाली के तोहफ़े के तौर पर 3 % डी.ऐ की वृद्धि करने की घोषणा की गई। इस घोषणा से केंद्रीय कर्मचारी व पेंशन भोगी खुशिया मना रहे है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद कहा है कि एक तरफ दिवाली की खुशिया मनाई जा रही है तो दूसरी तरफ पंजाब सरकार के कर्मचारी अदालती फैसले उनके हक में आने के बावजूद भी सरकार के रवैये से निराशा की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उदार ह्रदय से अपने करीब 1 करोड़ 18 लाख कर्मचारियों जिनमे क़रीब 49 कर्मचारी तथा 69 लाख पेंशन भोगी है की डी.ऐ की दर 60 % से बढ़ा कर 63% करने की घोषणा की है जो कि बहुत ही स्वागत योग्य कदम है।

Advertisements

क्योकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थो की कीमते आसमान को छूने के कारण सभी वस्तुऐं मंहगी हो गई है ,जिसका बोझ कर्मचारी वर्ग पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा पंजाब सरकार केंद्र से पहले ही 16 % कम डी.ऐ दे रही थी। माननीय हाई कोर्ट के फैसले के बाद भी कोर्ट की अवमानना करते हुए लटका -लटका कर इस महीने से 8% ही डी.ऐ दिया है। 8 % डी.ऐ तथा बकाये अभी भी बाकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को भी केंद्र सरकार की तर्ज़ पर दिवाली के तोहफ़े के तौर पर बकाया 11 % डी.ऐ तथा बकाये दिवाली से पहले -पहले घोषित करने चाहिए ताकि पंजाब के कर्मचारी तथा पेंशन भोगी राहत की सांस ले सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here