Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संजीव अरोड़ा सम्मानित

समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संजीव अरोड़ा सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा को पंजाब विश्वविद्यालय के युवा एवं विरासती मेले 2026 के अवसर पर सामाजिक गतिविधियों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डी. ए. वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला एवं सीनेटर डॉ. मुकेश अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रिं. डा. विधि भल्ला ने कहा कि संजीव अरोड़ा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। भारत विकास परिषद के माध्यम से उनके नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों की मदद, गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग, स्वास्थ्य एवं नेत्रदान के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, जल संरक्षण, नशा विरोधी जागरूकता तथा सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया जाता है।परिषद द्वारा जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध करवाने, सरकारी अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए सेवा गतिविधियां आयोजित करने, बुजुर्गों की सहायता करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई जाती है।  

Advertisements

संजीव अरोड़ा ने इस सम्मान के लिए डी. ए. वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार, प्रिं. डॉ. विधि भल्ला तथा समस्त कॉलेज प्रबंधन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है। सम्मान मिलने से उनका उत्साह और बढ़ा है तथा वह भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्य जारी रखेंगे। श्री अरोड़ा ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वस्थ, शिक्षित और संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर आर.एम. भल्ला, हरीश शर्मा, आर.सी.मेहता,विजय अरोड़ा, अश्वनी दत्ता, अजय चावला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने संजीव अरोड़ा के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here