श्री राम कथामृत का भव्य आयोजन तीसरे दिवस में प्रवेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ओर समुह नगर निवासियों द्वारा 5 दिवसीय श्री राम कथामृत का भव्य आयोजन त्तीसरे दिवस में प्रवेश कर गया। जिसमे श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री रूपेश्वरी भारती जी ने कथा के तीसरे दिवस मे बाल लीला प्रसंग का वर्णन किया। साध्वी जी ने कहा प्रभु श्री राम ने जन कल्याण के लिए त्रेता युग मे अवतार लिया। प्रभु जब कोई कार्य करते है तो वह लीला कहलाती है प्रभु द्वारा की प्रत्येक लीला मे आध्यात्मिक रहस्य छिपे होते है। प्रभु की लीला दिव्य होती है साधारण मानव उन लीलाओं को समझ नही पाते क्योंकि हम अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हैं। लेकिन प्रभु बुद्धि का विषय नही है उन्होंने बताया कि श्री राम अपने भाईयों सहित गुरुकुल में जाते हैं। वहा पर गुरु के सानिध्य मे प्रभु शास्त्र और शस्त्र का ज्ञान प्राप्त करते है बाहरी विद्या के साथ प्रभु आध्यात्मिक विद्या को भी प्राप्त करते हैं।

Advertisements

हमारी वैदिक काल के गुरुकुल मानव के निर्माण स्थली होते थे किंतु आज की शिक्षा प्रणाली केवल एक पक्ष को लेकर कार्य कर रही है इसीलिए आज पैसा कमाने वाले मानव का निर्माण तो होता है परंतु मानव मे नैतिक मूल्यों और आदर्शो की कमी है शिक्षा का उद्देश्य केवल धन अर्जन ही है यही कारण है के मानव आज कल्याण की ओर नही अपितु विनाश की ओर उन्मुख हो रहा है उसमे अहंकार की वृद्धि हो रही हैं अगर हम पूर्ण विकास चाहते है तो हमे बाहरी शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक शिक्षा की भी बहुत जरूरत हैं साध्वी जी ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति का आधार भी अध्यात्म है 

इस अवसर पर ज्योति प्रज्जविलत करने के लिए विशेष रूप से स्वामी सज्जनानंद जी ,साध्वी रुक्मणि भारती जी, साध्वी राजवंत भारती जी, श्री ओंकार नाथ किसाना जिला परिषद उना,संजीव बस्सी,कंचन ठाकुर महिला मोर्चा प्रभारी, उर्मिला, शिव कुमार कॉन्ट्रैक्टर, उपदेश कुमार उप चेयरमैन नगर पंचायत अंब, कुलदीप ठाकुर ठाकुर स्वीट्स, भारत गुप्ता, राज कुमार, राज कुमार गोस्वामी, सतीश गोस्वामी, डॉक्टर बी.डी.शर्मा, सुरिंदर पहुँचे।

अंत में प्रभु की पावन आरती में साध्वी  और  महानुभाव हो सम्मलित  हुए। कथा का समापन प्रभु की पावन आरती से हुआ। आरती में विशेष रूप में  रजनीश कुमार प्रधान ट्रक यूनियन अंब, मस्तान चेयरमैन ट्रक यूनियन अंब,संजीव चोहार, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख, अजय नव बैन प्रोडक्ट्स, प्रमोद शर्मा, प्रधान इंडस्ट्रियल association, दलीप इंडस्ट्रियल, पूरन चंदर  आदि शामिल हुए। कथा दौरान साध्वियों द्वारा भजनों के गायन  से पूरा माहौल भक्तिमय बना और श्रद्धालु खून झूमें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here