Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur सुरिंदर अग्रवाल को पुनः सौंपी गई श्री शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी के...

सुरिंदर अग्रवाल को पुनः सौंपी गई श्री शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद की जिम्मेदारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी (केशो मंदिर नई आबादी) की एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस दौरान सुरिंदर कुमार अग्रवाल को पुनः प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके इलावा विजय कुमार विग को उपप्रधान, सुरिंद्र सैनी को संचालक, जसवंत सैनी को महासचिव तथा नितिन शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस मौके पर मुनीश सूद, संजीव सैनी, नीरज गुप्ता, अमित गुप्ता, बलबीर चंदू, नीरज सैनी, विरेंद्र गुप्ता, विकास अग्रवाल, तजिंदर ओहरी, दिनेश कुमार चैरी, राजीव सूद, स्वतंत्र कैंथ, राजीव सैनी, पं. गोपाल गौड़, गणेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here