Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur अमित शाह से सवाल पूछने से पहले वड़िंग अपने मंत्री कार्यकाल के...

अमित शाह से सवाल पूछने से पहले वड़िंग अपने मंत्री कार्यकाल के दौरान नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई का हिसाब दें: विजय सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछने से पहले वड़िंग को बताना चाहिए कि जब वह खुद मंत्री थे, तब उन्होंने नशे के खिलाफ क्या कार्रवाई की थी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश की फैक्ट्रियों में नशा बनाया जाता है और वहां नशे की बिक्री भी होती है। वड़िंग बताएं कि उनकी पार्टी की हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशे के कारोबार को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की है?
सांपला ने कहा कि कांग्रेस जनता द्वारा नकारी जा चुकी पार्टी है। आज वही लोग अमित शाह के वादे पर सवाल उठा रहे हैं। राजा वड़िंग को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

सांपला ने कहा कि अमित शाह के कार्यकाल के दौरान ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया, नक्सलवाद का खात्मा किया गया और देश में नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने पंजाब के लोगों का दर्द समझा है। इसी कारण उन्होंने 31 दिसंबर, 2029 तक केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश से नशा खत्म करने का ऐलान किया है। भाजपा के लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि पंजाब की युवा पीढ़ी और भविष्य को बचाने की लड़ाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here