Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सफाई कर्मचारियों के हक में बड़ा फैसला: वेतन बढ़ोतरी के साथ रेगुलर...

सफाई कर्मचारियों के हक में बड़ा फैसला: वेतन बढ़ोतरी के साथ रेगुलर होने की उम्मीद जगी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई कर्मचारी यूनियन (रजि.) नगर निगम, होशियारपुर, पुराने कमेटी दफ्तर में कर्मचारियों की एक विशेष मीटिंग प्रधान करनजोत आदिया की प्रधानगी में आयोजित की गई। इस मीटिंग में प्रधान करनजोत आदिया ने इनसोर्स सफाई सेवकों और सीवरमैनों के वेतन बढ़ाये जाने की जानकारी दी और कर्मचारियों को बताया कि जो पंजाब सरकार के साथ 01.08.2026 को वेतन बढ़ाये जाने का और सफाई सेवकों और सीवरमैनों को रैगुलर करने का फैसला पंजाब म्यूनिसिपल एक्शन कमेटी के साथ हुआ था, उसके बारे में वेतन बढ़ने के साथ-साथ सफाई सेवकों तथा सीवरमैनों को रैगुलर करने की कारवाई ने रफतार पकड़ ली है।

Advertisements

जिस में नगर काउंसिल नगंल का प्रस्ताव तुरंत पास कर दिया गया है और बाकि पंजाब के प्रस्ताव कुछ दिनों में पास होने जा रहे हैं, जिस से पंजाब भर के सफाई सेवकों और सीवरमैनों में खुशी की लहर नज़र आ रही है तथा आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को इनसोर्स कर सरकार वेतन बढ़ाने जा रही है। इस अवसर पर सोमनाथ आदिया, विक्रमजीत, हीरा लाल, जय गोपाल, बलराम भट्टी, अशोक कुमार, कैलाश गिल, जोगिन्द्रपाल आदिया, हरबिलास, सनी लाहौरिया, देव कुमार, प्रदीप कुमार, आशु बड़ैच, रजनी, वीना, गोगा, सुनीता, प्रवीन आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here