हल्का उड़मुड़ के 505 छोटे किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र किए वितरित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य के किसानो की दशा को सुधारने के लिए शुरु कर्जा माफी मुहिम के तीसरे पड़ाव में टांडा में कर्जा माफी समागम करवाया गया। स्थानीय दाना मंडी टांडा में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जोगिंदर सिंह गिलजियां, दी होशियारपुर सेंट्रल कोऑप्रेटिव बैंक के जिला मैनेजर राजीव शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार गुरप्रीत सिंह, मैनेजर संजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान मुख्य मेहमान हल्का विधायक संगत सिंह गिलजियां ने हलके के लाभार्थी किसानो को कर्जा माफी के सर्टिफिकेट भेंट किए।

Advertisements

इस दौरान विधायक गिलजियां ने हल्का उड़मुड़ से संबंधित 505 छोटे किसानों के लगभग चार करोड़ चालीस लाख 89 लाख रुपए के कर्जा माफी के सर्टिफिकेट भेंट किए। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक संगत सिंह गिलजियां ने कहा कि कैप्टन सरकार ने राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की सोच पर पहरा देते हुए पिछली अकाली भाजपा सरकार की ओर से तबाह की गई किसानी तथा किसानो का हाथ थामा है। राज्य के अंदर किसान कर्ज माफी का ऐतहासिक काम कांग्रेस सरकार ने करते हुए तरह हल्का उड़मुड़ के किसानो की सहायता के लिए आज से पहले 1850 छोटे किसानो के लगभग 18 करोड़ 22 के कर्ज माफ किए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछली सरकार की ओर से तबाह की राज्य की आर्थिकता को दरुस्त करने के साथ साथ विकास कार्यों के काम शुरू किए हैं। जिसके तहत उड़मुड़ हलके में 64 करोड़ रूपए की लागत से लगभग चार सौ किलोमीटर सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है। टांडा नगर तथा गांवों के विकास के लिए करोड़ों रूपए की ग्रांट हलके के लिए आई है। इसी सरकारी कालेज टांडा में स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरु करवाया जा रहा है। इस दौरान पी.पी.सी.सी. सदस्य जोगिंदर सिंह गिलजियां ने अपने संबोधन में कि जहां कांग्रेस सरकार एक-एक करते हुए अपने वादे पूरे कर रही है वहीं मोदी सरकार जुमलेबाज सरकार साबित हुई है। इस दौरान बैंक अधिकारियों की ओर से विधायक गिलजियां को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान मंच संचालन मैनेजर एस.के. भल्ला ने किया। इस मौके तहसीलदार तरसेम सिंह, नायब तहसीलदार ओंकार सिंह, सचिव मार्किट कमेटी गुरकिरपाल सिंह, वरियाम सिंह, एम.डी. अमनप्रीत सिंह बराड़, मैनेजर संजीव कुमार शर्मा, ब्रांच मैनेजर विशालदीप सिंह, जिला परिषद् सदस्य रविंदरपाल सिंह गोरा, गुलशन भगत, प्रधान नगर कौंसल हरीकृष्ण सैनी, सुखविंदरजीत सिंह झावर, जरनैल सिंह जाजा, सुखविंदरजीत बीरा, अवतार बल्ड़ा, जगजीवन जग्गी, दर्शन सिंह गुग्गु, गोल्डी कलियाणपुर, अवतार सिंह खोखर, सिमरन सिंह सैनी, लखवीर सिंह लक्खी, सरपंच जोगिंदर सिंह, दविंदर जीत सिंह, सरपंच सतपाल सिंह, सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू, सुखराज सिद्धु, पुष्पिंदर सिंह, कुलदीप सिंह बब्बु, सरपंच विजयपाल, रणजीत सिंह कक्कड़, मेजर सिंह, डा. सतनाम सिंह, डा. हरप्रीत सिंह, अनिल पिंका, महावीर सिंह मसीती, मैनेजर महिंदर सिंह लाडी, अमरीक सिंह, दर्शन सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here