रोगियों को छूने से नहीं फैलता कुष्ठ रोग: प्रिं. सुखजिंदर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर के छात्रों को विश्व कुष्ठ निवारण दिवस पर कुष्ठ आश्रम होशियारपुर का भ्रमण करवाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को कुष्ठ रोगियों की समस्याओं से अवगत करवाना था। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने छात्रों को बताया कि यह दिवस प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों के कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Advertisements

आश्रम के प्रबंधकों ने बताया कि पुराने समय में इस रोग को छूआ-छूत का रोग माना जाता था लेकिन ऐसा नहीं हैं। यह रोग शरीर में माइकोबैक्टिरिअम लेप्राई नामक जीवाणु के उत्पन्न होने के कारण होता है और न ही ये रोग बन्शानुगत होता है। यह रोग रोगी के शरीर में इतनी धीमे-धीमे फैलता हैै कि रोगी को कई वर्षोंं तक पता भी नहीं चलता। शरीर को लंबे समय तक हवा या खुली धूप न मिलना, लंबे समय से गंदा व दूषित पानी पीते रहना, अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करते रहना और नशे का बहुत अधिक सेवन करना इत्यादि के कारण यह रोग हो सकता है। प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने सभी छात्रों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा कुष्ठ रोगियों से नफरत न करते हुए उनकी मदद करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here