सेंट सोल्जर ने नन्ही चैतन्या को दी पूरी शिक्षा पर स्पांसर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स द्वारा बेटिओं को पढ़ा लिखा कर सशक्त बनाने और समाज में बराबरी का अधिकार दिलवाने के लिए हमेशा आगे आकर मदद की जाती है।

Advertisements

इसी के चलते सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्युशनज की नन्ही स्टूडेंट चेतन्या को 20,880 रुपए की राशि का एक चैक मास्टर राज कँवर चोपड़ा स्कालरशिप के तहत चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर चेतन्या की दादी राज रानी भी उपस्थित थी। उन्होने बताया कि चेतन्या पिछले 5 वर्षों से स्कालरशिप पर पढ़ रही है, जिसके लिए वह सेंट सोल्जर की आभारी है।

चेतन्या के माता-पिता अलग हो चुके हैं और माता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस नन्ही की परवरिश और पढ़ाई की पूरी जि़म्मेदारी मेरे ऊपर थी जिसमें सेंट सोल्जर ने हमारा पूरा साथ दिया। इस अवसर पर चोपड़ा ने कहा कि सेंट सोल्जर ग्रुप चैतन्य तथा हर उस छात्र के साथ है जो पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here