Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur जिलाधीश ने जिले की विभिन्न मंडियों का दौरा कर लिया खरीद प्रबंधों...

जिलाधीश ने जिले की विभिन्न मंडियों का दौरा कर लिया खरीद प्रबंधों का जायजा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ईशा कालिया ने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में गेहूं की खरीद सुचारु ढंग से की जाएगी, ताकि मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना उठाया जा सके। वे जिले की अलग-अलग मंडियों का दौरा कर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को अपने- अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली मंडियों की लगातार निगरानी रखने के लिए कहा, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न आए।

Advertisements

उन्होंने बताया कि खरीद के दौरान किसानों को अदायगी, लिफ्टिंग तथा बारदाने से संबंधित किसी भी तरह की समस्या से जूझने नहीं दिया जाएगा। ईशा कालिया ने कहा कि जिले की 62 मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए सुचारु प्रबंध किए गए हैं, जिसके चलते 13916 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है व इसमें से 6951 मीट्रिक टन गेहूं अलग-अलग खरीद एजेंसियों की ओर से खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि पनग्रेन ने 5832 मीट्रिक टन,मार्कफैड ने 20, पनसप ने 45, पंजाब स्टेट वेयर हाऊस कार्पोरेशन ने 240, एफ.सी.आई. ने 450 व ट्रेडर्स ने 364 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।

जिलाधीश ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि निर्धारित 12 प्रतिशत नमी मुताबिक मंडियों में आए गेहूं की समय पर खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को ज्यादा समय मंडियों में रुकना न पड़े। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की ओर से सुनिश्चित किया जाए कि गेहूं की लिफ्टिंग समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां निर्धारित किए लक्ष्य के अनुसार गेहूं की खरीद यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि मंडी में बिजली, किसानों के लिए शैड, पीने वाली पानी आदि के अलावा आवश्यक जरुरी प्रबंधों में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

ईशा कालिया ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित की गई 12 प्रतिशत नमी वाला गेहूं ही मंडियों में लाएं। उन्होंने कहा कि सांय 7 बजे के बाद व सुबह 9 बजे से पहले कंबाइन के माध्यम से कटाई न करें, क्योंकि इस समय के दौरान गेहूं की कटाई करवाने से गेहंू में नमी ज्यादा होती है। उन्होंने किसानों को गेहूं की नाड़ व अन्य फसलों के अवशेष को आग न लगाने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि आग लगाने से जहां वार्तावरण प्रदूषित होता है वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। इससे जमीन के मित्र कीड़े भी मर जाते हैं। इस दौरान उनके साथ सहायक कमिश्नर(सामान्य) अमित महाजन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर रजनीश कुमारी, ए.एफ.एस.ओ. अमित भट्टी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here