Friday, October 23, 2026
Home Crime बस्सी ख्वाजूः मामूली बात को लेकर ईंट पत्थरों से किया हमला, पुलिस...

बस्सी ख्वाजूः मामूली बात को लेकर ईंट पत्थरों से किया हमला, पुलिस की चेतावनी के बाद भी दहाड़ते रहे हमलावर, पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत रात्रि करीब 11, साढे 11 बजे के करीब मोबल्ला बस्सी ख्वाजू में मामूली बात को लेकर एक परिवार ने दूसरे परिवार पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ितों ने किसी तरह कमरों आदि में छिप कर अपनी जान बचाई, लेकिन पुलिस को सूचना दिए जाने तथा पुलिस के आने पर चेतावनी दिए जाने के बाद भी काफी देर तक हमलावर दहाड़ते रहे और पीड़ित परिवार को धमकियां देते रहे। जिसके डर से परिवार देर रात तक थाना माडल टाठन बैठा रहा व पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाता रहा। पुलिस ने इस मामले में शिकायत नंबर 292 दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी थी तथा इंसाफ एवं सुरक्षा का आश्वासन देकर घर भेजा तथा पुलिस ने मोहल्ले में गश्त भी की।

Advertisements

जानकारी देते हुए लीज़ा मलिक पुत्री रमेश मलिक ने बताया कि उनके चाचा के घर का गेट उनके गेट से थोड़ा हट कर है तथा वह उनके घर के गेट का भी प्रयोग कर लेते हैं। गत रात्रि करीब साढे 10 बजे उनके चाचा का बेटा जोकि कथित तौर पर नशे की हालत में था अपने एक दोस्त के साथ उनके गेट से निकला और उसे गोट लगाने की आवाज दी। इस पर उसने कहा कि इतनी रात को तो अपने गेट से जाया करो हमें आराम भी करना होता है व हम गेट खोलने और लगाने के लिए थोड़ी हैं। इतनी सी बात को लेकर करीब आधे घंटे बाद उसके चाचा का परिवार घर की छत पर चढ़ गया और गाली ग्लोच करते हुए उन पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचाई और 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हमलावरों को चेतावनी दी। पुलिस को देखकर कुछ तो भाग गए, लेकिन पुलिस के जाने के बाद वह फिर से आ गए और उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे।

इसके बाद वह थाना माडल टाउन पुलिस पहुंचे और इंसाफ की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वह देर रात तक डर के मारे थाना माडल टाउन में ही बैठे रहे तथा पुलिस द्वारा कार्यवाही और सुरक्षा का भरोसा दिए जाने के बाद वह घर गए। लेकिन उन्होंने डर-डर कर रात काटी, कि कहीं हमलावर फिर से हमला न कर दें। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंधी आज दिन में दोनों पार्टियों को बुलाया था, लेकिन हमलावर थाने नहीं पहुंचे। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की कि उनके साथ इंसाफ किया जाए और उनके जान माल की सुरक्षा हेतु कड़ी कार्यवाही की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here