Sunday, November 1, 2026
Home Himachal टौणी देवी निर्वाचक साक्षरता क्लब ने किया मतदाताओं को जागरूक

टौणी देवी निर्वाचक साक्षरता क्लब ने किया मतदाताओं को जागरूक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है। जिसका मुख्य लक्ष्य  प्रत्येक नागरिक को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने और हर चुनाव में सूचित और नैतिक तरीके से अपना वोट डालने के लिए प्रबुद्ध, सक्षम और सशक्त बनाना है इसी कड़ी में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय (उत्कृष्ट) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के निर्वाचक साक्षरता क्लब ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार स्थानीय बाज़ार में एक  मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बोर्ड व पोस्टर पर अंकित श्‍लोगन व संदेश एवं मानव श्रृंखला बना कर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements

यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने बताया किदेश के संविधान ने प्रत्येक वयस्क को मतदान का अधिकार दिया है। इसलिए हमें अपने मताधिकार का उपयोग कर अपनी सरकार चुनने में अपनी भागीदारी अवश्य करनी चाहिए।
 मजबूत लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और वह इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी सोनू गुलेरिया ने छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हर एक वोट जरुरी होता है, जो लोकतंत्र को मजबूत करता है। इसलिए सभी मतदान जरूर करें। मतदान की अहमियत की समझ और मतदान करने का सही तरीका सहभागी लोकतंत्र बनाने के लिए जरूरी है। इस अवसर पर संजीव, राजेश, सुरेश, सतीश, मनोज, पवन, संजय, विजय, लीना, प्रोमिला, कृष्ण सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here