कुड़सा पंचायत में जनता को मताधिकार व वोट बनाने के लिए किया जागरूक

इंदौरा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अजय शर्मा। भारतीय चुनाव आयोग ने एक सीधे तौर पर पंचायत में वोट बनाने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया। जिसमें जनता को मत का अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। इसी के अंर्तगत कुड़सा पंचायत में जिनकी वोट नहीं बनी उनको वोट बनाने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में पंचायत के लोंगो की भी वोट बनाई गई।

Advertisements

इस मौके पर बी.एल.ओ चुहड़पुर राजेश कुमार और बी.एल.ओ कुड़सा संगीता शर्मा ने लोगों को वोट बनाने के लिए जागरूक किया तथा लोगों का वोट बनाया जिसमें कुड़सा पंचायत के सचिव रंजीत सिंह भी उनके साथ थे। रंजीत सिंह पंचायत सचिव ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से 23 और 24 फरवरी को जनता को जागरूक करने के लिए शिविर पंचायत में बूथ स्तर पर लगे हैं, जिसमें लोगों की वोट बनाने का काम चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here