
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर टिहरा के वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह में सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह ने मुख्यातिथि के तोर पर शिरकत की। विद्यालय के उप प्राचार्या रजनी शर्मा व स्टॉफ के द्वारा विधायक का गरमजोशी के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय की उप प्राचार्या द्वारा मुख्यातिथि क़ो शाल टोपी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया व विशेष रूप से एक पौधा सम्मान रूप में दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी। उसके पश्चात विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। बच्चों द्वारा खूब रंगो रंग कार्यक्रम किए गए। विधायक रणजीत सिंह ने कहा कि जो माता पिता अपने बच्चो क़ो पढ़ा नहीं सकते उनकी पढ़ाई का खर्च सारा मैं उठाऊंगा। विधायक ने डोली व टिहरा स्कूल के बच्चो क़ो 5100 रु और सुजानपुर स्कूल क़ो 21000 रु इनाम स्वरूप दिया।











