Thursday, October 8, 2026
Home Himachal हमीरपुर के उटपुर गांव की बेटी दिखाएगी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा

हमीरपुर के उटपुर गांव की बेटी दिखाएगी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के दूरस्थ गांव उटपुर से संबंध रखने वाली धाविका मनीषा कुमारी अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। कुमारी मनीषा का चयन अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 24 अक्टूबर से रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में होने वाले दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चार गुना 400 मी महिलाओं के वर्ग में मनीषा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। हमीरपुर ज़िला के दूरस्थ गाँव उटपुर की रहने वाली मनीषा एक साधारण परिवार से  संबंध रखती हैं। पिता रमेश चंद ट्रक ड्राईवर हैं और माता शीला देवी ग्राहिणी हैं। सामान्य परिवेश में पालकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धमक बिखेरने के क्रम में मनीषा ने कई बाधायों को झेला और सफलतापूर्वक पर किया हैं।

Advertisements

चैंपियनशिप में भाग लेने से पूर्व हमीरपुर पहुंची मनीषा का एथलेटिक एसोसिएशन हमीरपुर ने भव्य स्वागत किया।  इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल हमीरपुर में आयोजित एक गरिमा पूर्ण समरोह में मनीषा को कांगड़ा बैंक के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । एथलेटिक एसोसिएशन हमीरपुर ने मनीषा को ₹11000  नगद धनराशि देकर उनका प्रोत्साहन किया। इस अवसर पर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने मनीषा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय टीम में चयन के ऊपर बधाई देते हुए कहा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रदर्शन भारत को पदक दिलाएगा ऐसी उम्मीद जिला के सारे खिलाड़ी वह करते हैं। परशुराम अवार्डी धाविका पुष्पा ठाकुर, जिला महासचिव संदीप डढ़वाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य मुश्ताक़ मोहम्मद, सह सचिव अनिल शर्मा, वरिष्ठ कोच प्रवीण पठानिया, राजेंद्र सिंह कमलेश ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार ठाकुर, सुमन भारती, डॉ कुलदीप डोगरा, देविदास शेहंशाह,  साहित्य कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
बॉक्स बिगत दो वर्षो में मनीषा ने ओपेन एथ्लेटिक्स प्रतियोगिता संगरूर में 400 मीटर दौड़ में 53.81 सेकंड का समय निकाल कर स्वर्ण पदक जीत कर अपनी जगह राष्ट्रीय टीम में सुनिश्चित की हैं। 64वी नेशनल अंतर स्टेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता, खेलो इंडिया में 400 मीटर रीले में कांस्य पदक जीता, अंडर 23 ओपेन एथ्लेटिक्स प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा इंटर यूनिवरसिटि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता हैं।  

कोई कसर बाकी नहीं रखूंगी : मनीषा

मनीषा का मानना हैं की इस अवसर को भुनाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेगी और भारत के लिए पदक जीत कर ही दिखयएगी। उन्होने इस अवसर पर ज़िला एथ्लेटिक्स संघ हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश का भी धन्यबाद किया हैं जिनहोने उसकी इस सफर में मदद की हैं। उन्होने अपने माता-पिता, गुरुजनों, सभी कोच  का विशेष आभार प्रकट किया हैं जिनके कारण वह आज इस मुकाम पर खड़ी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here