Monday, November 2, 2026
Home Himachal संस्कार युक्त शिक्षा से ही, स्वस्थ सशक्त समाज संभव: नरेन्द्र अत्री 

संस्कार युक्त शिक्षा से ही, स्वस्थ सशक्त समाज संभव: नरेन्द्र अत्री 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। शिक्षा के मंदिर विद्यालय में दी जा रही शिक्षा व संस्कारों से ही तय होता है कि हम आने वाले समय में समाज को किस दिशा की ओर ले जा रहे हैं, यह बात भाजपा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी रहे नरेंद्र अत्री ने निजी पब्लिक स्कूल डिडवी टिक्कर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वहां मौजूद छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षक- प्रबंधन वर्ग व मौजूद स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कही। नरेंद्र अत्री ने कहा कि हम वर्तमान के छात्र-छात्राओं को संस्कार युक्त शिक्षा देकर ही भविष्य के स्वास्थ सशक्त समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं, और इसके लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का भी अहम भूमिका रहती है।

Advertisements

हम बच्चों को अपने गौरवशाली इतिहास से रूबरू करवा कर उन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इससे पहले मुख्य अतिथि नरेंद्र अत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजन कटोच व प्रबंधन वर्ग ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक करमचंद कटोच, अनिरुद्ध डोगरा, जिला परिषद सदस्य मनुबाला, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत प्रधान माया देवी, आईटी सेल के मंडल संयोजक महेंद्र कुमार, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन चौधरी, प्रवीण शर्मा सहित कई स्थानीय गणमान्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here