
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भाजपा जिला मोर्चा हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने वर्ष 1975 में पूरे देश में इमरजेंसी लगा भारतीय लोकतंत्र और संविधान का गला घोंट दिया था। कांग्रेस को वह वक्त याद करना चाहिए जब लाखों लोगों को बिना किसी आरोप तय किए जेलों की सलाखों में धकेल दिया था।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस भारतीय संविधान और भीम राव अंबेडकर के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंक रही है लेकिन इमरजेंसी लगा कांग्रेस अपना दोहरा चरित्र पहले ही दिखा चुकी है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि बाबा भीमराव अंबदेकर के योगदान को याद करने के लिए मोदी सरकार के समय में काम हुआ है और कांग्रेस सरकारों में अंबेडकर का तिरस्कार किया गया है।












