Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal जयराम, शांता व धूमल की मौजूदगी में अनुराग ने भरा नामांकन

जयराम, शांता व धूमल की मौजूदगी में अनुराग ने भरा नामांकन

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय सीट से शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

Advertisements

अनुराग ने सीएम जयराम, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, वरिष्ठ नेता शांता कुमार और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती की मौजूदगी में जिला निर्वाचन अधिकारी डा. ऋचा शर्मा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले अनुराग ठाकुर अपने निवास समीरपुर से अवाह देवी कुल देवी मंदिर पहुँचे व माथा टेका।

खुली जीप में सभा स्थल तक पहुँचे दिग्गज

गांधी चौक में जन सभा से पूर्व अनुराग ठाकुर भोटा चौक से खुली जीप में रोड शो करते हुए सभा स्थल पर पहुँचे। उनके साथ मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर तथा पूर्व मुख्य मंत्री प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद रहे। लोगों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। जैसे ही क़ाफि़ला गांधी चौक पहुँचा समर्थकों ने अनुराग को कंधों पर उठा लिया। जनसभा में जुटी अपार भीड़ से भाजपा खेमे में ज़बरदस्त ख़ुशी की लहर दिखी। गांधी चौक पर हुई जन सभा को पार्टी अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश प्रभारी तीर्थ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल तथा कैबिनेट मंत्रियों महेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र कँवर तथा विक्रम ठाकुर ने संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस तथा राहुल गांधी पर तीखे वार किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here