Sunday, October 11, 2026
Home Himachal चंबा: खाई में गिरी कार, गैहरा निवासी बीना व उनकी बेटी रंजना...

चंबा: खाई में गिरी कार, गैहरा निवासी बीना व उनकी बेटी रंजना की मौत

चंबा (द स्टैलर न्यूज़)। रजेरा-गागला मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें एक टैक्सी रजेरा के पास खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रजेरा के पास टैक्सी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिससे कार नीचे भरमौर-पठानकोट एनएचए पर आ गिरी।

Advertisements

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय बीना देवी निवासी गैहरा व उनकी बेटी 24 वर्षीय रंजना के तौर पर हुई है। टैक्सी ड्राइवर की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह लोग गागला में एक मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। हादसे को देखकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया तथा घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here