
टांडा-उड़मुड (द स्टैलर न्यूज़)। राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा टांडा की ओर से इलाके में चलाई जा रही मिशन ग्रीन क्लीन मुहिम के तहत विधायक संगत सिंह गिलजियां तथा उनके परिवार ने पौधे लगवाए हैं। मुख्यमंत्री पंजाब के राजनैतिक सलाहकार विधायक गिलजियां परिवार की ओर से लगभग डेढ़ लाख रूपए की सहायता से इस मुहिम का आगाज़ गांव गिलजियां से किया गया। गतका अखाड़ा के प्रधान मंजीत सिंह खालसा की सरबत भले की अरदास के बाद विधायक गिलजियां ने गांव की मुख्य सडक़ के किनार पौधे लगा कर इस मुहिम की शुरुआत की।

इस मौके विधायक गिलजियां ने भाई मंजीत सिंह तथा उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने बताया कि अपने गांव से शुरू इस मुहिम को इलाके में ले कर जाएंगे। उन्होंने पंचायतों को इस मिशन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरणा दी।
इस मौके पर जोगिन्दर सिंह गिलजियां, पूर्व सरपंच भुल्ला सिंह, पूर्व सरपंच निर्मल सिंह, सरपंच बलजीत कौर, गुरमीत सिंह गिलजियां, पियारा सिंह प्रधान, निशान सिंह, अमरजीत सिंह, अजीत सिंह, दलजीत सिंह गिलजियां, बाबा भजन सिंह, निशान सिंह जौडिय़ा, गुरमीत सिंह, पूरन सिंह, जोगिन्दर सिंह, शिंदा बैंस अवान इत्यादि मौजूद थे।











