Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur ममता को सलाम! पीठ पर बच्चा, सामने ड्यूटी… मां के हौसले ने...

ममता को सलाम! पीठ पर बच्चा, सामने ड्यूटी… मां के हौसले ने इंटरनेट को किया भावुक

लद्दाख (द स्टैलर न्यूज़)। कहते हैं, एक मां अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहती है और लद्दाख की इस महिला ने इस बात को सच कर दिखाया है! सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो में लद्दाख के एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाली महिला कड़ाके की ठंड के बीच अपनी ड्यूटी निभाती नजर आ रही है। खास बात यह है कि महिला ने अपने नन्हे बच्चे को कपड़े के सहारे पीठ पर बांधा हुआ है और इसके बावजूद वह पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही है।

Advertisements

जैसे ही पेट्रोल भरवाने के लिए एक मोटरसाइकिल सवार आता है, महिला तुरंत अपनी ड्यूटी पर जुट जाती है। इसी दौरान उसकी पीठ पर बंधा नन्हा बच्चा भी दिखाई देता है। मां की ममता और उसके संघर्ष की यह तस्वीर लोगों के दिलों को छू रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस महिला के हौसले को सलाम कर रहे हैं। कोई इसे मां की ममता की मिसाल बता रहा है, तो कोई मुश्किल परिस्थितियों में भी हार न मानने वाले उसके जज्बे की तारीफ कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here