होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर शहर जहां साक्षरता दर में देश में अग्रिम पंक्ति में खड़ा होता है वहीं अब उद्योग जगत के क्षेत्र में भी शहर के बेटे और बेटियां नाम रोशन करने लगे हैं। शहर के बेटे पर्ल कपूर की कंपनी ज़ायबर365 ने देश भर में 109वां स्थान प्राप्त करके पूरे जिले का मान बढ़ाया है और हमें अपने बेटे पर गर्व है।
यह विचार गोबिंद गोधाम गौशाला में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैनव एडवोकेट राकेश मरवाहा ने व्यक्त किए। इस मौके पर मरवाहा ने गौशाला प्रबंधकों की तरफ से पर्ल कपूर को सम्मानित करते हुए उसे शुभकामनाएं भेंट की।
उन्होंने कहा कि पर्ल की कामयाबी से इसके माता पिता मनमोहन कपूर एवं नूर कपूर का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है वहीं हर शहर निवासी भी खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा है। इस मौके पर प्रधान कुलदीप सैनी, हरीश शर्मा, राम यादव, प्रवेश वर्मा, पंडित प्रियव्रत, दलजीत सैनी, दिव्यांशू मरवाहा, चेतन अनेजा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।