
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जाने वाले उत्तर भारत के दूसरे विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के मौके पर श्री हरिनाम संकीर्तन करवाया गया। प्रधान गोपी चंद कपूर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्री हरिनाम संकीर्तन मंडली सुक्की चोई वालों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया और इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु और गणमान्य मंदिर में नतमस्तक हुए। इस मौके पर प्रधान गोपी चंद कपूर ने सभी का अभिवादन करते हुए दशहरा महोत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने शहर एवं आसपास के गांवों के लोगों से अपील की कि वह समस्त कार्यक्रमों में भाग लेकर महोत्सव की शोभा बढ़ाएं।

इस अवसर पर महंत रमिंदर दास जी, कमेटी के चेयरमैन शिव सूद, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, चेयरमैन विक्रम शर्मा बोबी, चेयरमैन करमजीत कौर, चेयरमैन संदीप सैनी, चेयरमैन जसपाल चेची, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, डा. रमन घई, साहिल सांपला, प्रदीप हांडा, शिव जैन, राकेश सूरी, राम अग्रवाल, दीपक वालिया, विपन वालिया, भारत भूषण वर्मा, शाम सुन्दर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, दविंदर नाथ बिंदा, विनोद कपूर, संजीव ऐरी, चेतन सूद, अश्वनी शर्मा छोटा, पवन शर्मा, मनोज शर्मा, कमल वर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर निवासी एवं कमेटी सदस्य मौजूद थे।












