Thursday, September 24, 2026
Home Hoshiarpur एक जोत सेवा समिति ने पार्षद नीरज रानी को किया सम्मानित

एक जोत सेवा समिति ने पार्षद नीरज रानी को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एक जोत सेवा समिति जगतपुरा, होशियारपुर के प्रैस सचिव सुरजीत सिंह पत्ती ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि एक जोत सेवा समिति, जगतपुरा, होशियारपुर के सरप्रस्त कुलदीप सिंह पत्ती के निर्देशों के अनुसार समिति द्वारा मुहल्ला रहीमपुर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षद नीरज रानी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के महासचिव जरनैल सिंह धीर विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर अपने विचार पेश करते हुए पार्षद नीरज रानी ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हे जिताया है उसे वह टूटने नहीं देंगी तथा जनता की आशाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगी।

Advertisements

उन्होन  उन्हें सम्मानित करने के लिए समिति का  आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में समिति को हर प्रकार के सहयोग का आशवासन दिया। इस अवसर पर जरनैल सिंह धीर ने भी अपने विचार प्रगट किए तथा पार्षद नीरज रानी को उनकी जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर लक्की चंदन, सोनिया रानी, गुरकीरत सिंह, बलविंदर सिंह, पुरषोतम सिंह, नरेश कुमार हांडा, मनमीत सिंह तथा मुहल्ला निवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here