Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur टीम इंडिया में जगह बनाकर नमन धीर ने रौशन किया धीर एवं...

टीम इंडिया में जगह बनाकर नमन धीर ने रौशन किया धीर एवं खत्री बिरादरी का नामः सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फरीदकोट के रहने वाले क्रिकेट खिलाड़ी नमन धीर ने अपनी खेल कौशल से टीम इंडिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में खेलने का पहली बार मौका मिला है। नमन ने शेरे पंजाब टी-20 में 64 गेंदों पर 173 रन की शानदार तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया में स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से सममस्त धीर एवं खत्री परिवारों में खुशी की लहर है।

Advertisements

खत्री महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं धीर गौत्र जठेरों के प्रधान पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने नमन धीर को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नमन ने अपने खेल कौशल से टीम इंडिया में जगह बनाई है उसी प्रकार वह आगे भी अपने बढ़िया प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेगा। श्री धीर ने बताया कि नमन की उपलब्धि के लिए उन्हें जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित करके धीर एवं खत्री बिरादरी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here