Wednesday, November 4, 2026
Home Crime AAP वर्कर व बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला

AAP वर्कर व बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के राम नगर इलाके में तेजधार हथियारों से लैस युवकों द्वारा एक परिवार पर हमला किया गया। इस घटना में आम आदमी पार्टी के एक वर्कर और उसके बेटे को निशाना बनाया गया। हमले में पिता के सिर और हाथों पर चोटें आई हैं, जबकि बेटे को भी घायल होने के बाद इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल उन पर दातर से हमला किया, बल्कि घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए, उक्त सारी घटना वहां लगे कैमरों में कैद हो गई।  पीड़ित ने बताया कि वह घर पर मौजूद थे, तभी बाहर शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो वहां कुछ युवक मौजूद थे।

Advertisements

आरोप है कि इसी दौरान 15 से 20 युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उनके बेटे को भी निशाना बनाया गया। परिवार के मुताबिक, जब उनकी बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी गलत व्यवहार करने का आरोप है। परिवार का आरोप है कि हमले में शामिल कुछ युवकों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here